फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जब एतबार किया सर्द रात पर, सूरज उदास हो गया इतनी सी बात पर...

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदर्शनी पंडाल में शनिवार रात में अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदर्शनी कमेटी के सदस्य शांति स्वरूप पाठक ने किया। मुशायरे की अध्यक्षता मशहूर शायर मंजर भोपाली और संचालन अमरावती महाराष्ट्र से आए देश के विख्यात शायर अबरार ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देवबंद से आए डॉ. नदीम शाद ने मुशायरे का नात शरीफ से शुभारंभ करते हुए कहा दोजख की आग कैसे जला पाएगी उसे, जिस दिल में बसी हो मोहब्बत रसूल की...। सबा बलरामपुरी ने कहा ऐसा मुझे लगता है गर्दिश में सितारा है...। चांदनी शबनम जलालपुरी ने कहा मुझे छोड़कर न जाओ मेरी है यही गुजारिश, मेरे पास आओ बैठो अभी दिल भरा नहीं।
सीवान बिहार के हास्य शायर सुनील कुमार तंज ने कहा जो लोग लोन बैंक से लेके हुए फरार, लंदन में जिंदगी के मजे लूट रहे हैं। कोटा राजस्थान से आए शायर कुंवर जावेद ने कहा सूरज हूं मुझे डर किसी साये का नहीं है, ये देश मेरा घर है किराए का नहीं है...। वसीम सहारनपुरी ने कहा मेरे ख्याल से जीने का हक नहीं उनको, अपनी बहनों से कैसे नजर मिलाते हैं, खुद लड़कियों पर जो तेजाब डालते हैं।
विज्ञापन

असर नसीराबादी ने बताओ किस तरह हम तुमपे एतबार करें, जो मेरे साथ मोहब्बत का कारोबार करें, सुना है प्यार में मिलता है, आजकल धोखा, इसीलिए तो हम इश्क बार बार करें। ग्वालियर मध्य प्रदेश से आए अतुल अजनबी ने कहा हमने जब एतबार किया सर्द रात पर, सूरज उदास हो गया इतनी सी बात पर। मेहताब आलम भोपाली ने कहा तुम जाओ कहीं भी हम इसी जन्नत में रहेंगे।
मुशायरे के संयोजक सईद नकवी एवं सह संयोजक गुफरान अहमद ने शायरों सहित एसडीएम सदर विक्रम राघव व सीडीओ अजय गौतम का स्वागत किया। स्वागत समिति मुशायरा के सदस्य रौनक इटावी, डाॅ. शमसुद्दीन सईदी, वहाज अली खान निहाल, शावेज नकवी, नदीम एडवोकेट, फरहान शकील, राहत हुसैन रिजवी, कौकब नकवी, इफ्तिखार मिर्जा, दानिश मिर्जा, कामरान खान, सुहेल अहमद, प्रेम शंकर शर्मा, रमा शंकर चौधरी, धर्मेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें