एक महिला काे घर में अकेला देखकर युवक बदनियत से घर में घुसा। माैका देखकर युवक ने महिला काे दबाेच लिया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला चीखी ताे उसकी अावाज सुनकर परिजन दाैड़कर घर के अंदर अाये। यह देख कर अाराेपी कपड़े छाेड़कर भाग निकला।
महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन शाम तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली। परिजनों के आने पर आरोपी कपड़े छोड़कर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार की शाम को घर पर अकेली थी तभी गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर परिजनों को आता देखकर युवक माैके पर कपड़े छोड़कर भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया लेकिन वह बचकर भाग निकला।
शनिवार को पीड़िता ने कोतवाली कुलपहाड़ में आरोपी अजयपाल उर्फ अज्जू पुत्र बाबूलाल राजपूत के खिलाफ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और बलात्कार किए जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ला का कहना है कि आरोपी की तलाश मे जगह जगह दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।