फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिल्ली हावड़ा रूट पर अचानक जाम हुआ मालगाड़ी का पहिया, 30 मिनट बाधित रहा संचालन

Tue, 01 Oct 2019 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मालगाड़ी का पहिया हुआ जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मालगाड़ी की एक बोगी का पहिया जाम होने से वह अछल्दा स्टेशन पर खड़ी की गई। अन्य ट्रेन को लूप लाइन से निकाला गया। मालगाड़ी को ठीक करके 30 मिनट बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर से आ रही मालगाड़ी की एक बोगी का पहिया अचानक जाम हो गया। इसकी सूचना पाता स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी के ड्राइवर को दी। ड्राइवर ने मालगाड़ी को अछल्दा स्टेशन समय सोमवार की रात 11बजकर 12 मिनट प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी कर दी।

उसके बाद ड्राइवर, गार्ड और पोर्टर सुरेश चंद्र की मदद से पीछे से 44 नंबर बोगी में पहिया जाम को दुरुस्त किया गया। अन्य ट्रेन को लूप लाइन से निकाला गया। खराबी दूर करने के बाद 11 बजकर 42 मिनट पर रवाना किया गया। 30 मिनट तक मालगाड़ी को अछल्दा स्टेशन पर रोकना पड़ा। पीछे आ रही गाड़ी को लूप लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें