फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 16 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद

विज्ञापन
झींझक के खरीद केंद्र पर गेहूं की होती खरीद। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में अब तक 64 केंद्रों पर 276 किसानों से 16 हजार क्विंटल गेहूं की बिक्री की है। पीसीएफ के पांच केंद्रों पर खरीद की बोहनी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद लक्ष्य है। 71 क्रय केंद्र प्रस्तावित थे। इसमें से 69 केंद्र संचालित हो सके। 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। कुल 2753 किसानों ने पंजीकरण कराया है। सभी नौ क्रय एजेंसियों ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। अब तक 64 क्रय केंद्रों पर 16 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। क्रय एजेंसी कर्मचारी कल्याण निगम ने सबसे अधिक 5.97 फीसदी व एनसीसीएफ ने केवल 1.22 फीसदी गेहूं की खरीद की है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि पीसीएफ के पांच क्रय केंद्रों पर अभी खरीद शुरू नहीं हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग तीस फीसदी गेहूं की खरीद हुई है।
उधर, मलासा विकास खंड की साधन सहकारी समिति अरहरियामऊ और कैलई में गेहूं खरीद के लिए शनिवार को पांच टोकन जारी किए गए। 153 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। साधन सहकारी समिति कैलई सचिव मनोज अवस्थी ने बताया कि डुडियामऊ के मुन्नू सचान, जलालपुर के अरविंद सचान, मोहदियापुर के प्रहलाद को टोकन जारी किए गए हैं। मुन्नू सचान के 42 क्विंटल गेहूं की तौल कराई गई है। दो किसानों को रविवार को बुलाया गया है। 29 किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। साधन सहकारी समिति अरहरियामऊ के सचिव शिवमोहन ने बताया कि उनके यहां शनिवार को तौल के लिए बहरई निवासी रामचंद्र और अंगदपुर निवासी प्रेमा दुलारी को टोकन दिया गया। इनका 111 क्विंटल गेहूं तौला गया।
विज्ञापन

आठ और खरीद केंद्र बनाए
कानपुर देहात। गेहूं खरीद के लिए पूर्व में बने सलेमपुर डेरापुर व सिकंदरा केंद्रों को निरस्त कर दिया गया। आठ और क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अब 77 क्रय केंद्र हो गए हैं। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत नेफेड के गुजराई, रसूलाबाद में भैसाया, डेरापुर में रामपुर टप्पेवान, मैथा में कुढवा का अनुमोदित किया गया है। यूपीएसएस के रसूलाबाद में मलखानपुर, सिकंदरा के राजपुर में रोहिनी, पीसीएफ के सिकंदरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड दमनपुर व सरवनखेड़ा में सूरजपुर क्रय केंद्र का अनुमोदन किया गया है। यूपीएसएस के अनुमोदित केंद्र सरैया के स्थान पर मैथा (सेंगर धर्मकांटा के बगल में), पीसीएफ के केंद्र साधन सहकारी समिति लिमिटेड झींझक के स्थान पर साधन सहकारी समिति लिमिटेड बान बाजार व गौरी हसनपुर ब्लाक सिकंदरा के केेंद्र साधन सहकारी समिति गोपालपुर सिकंदरा किया गया है। पीसीएफ के पूर्व अनुमोदित केंद्र साधन सहकारी समिति सलेमपुर डेरापुर व सिकंदरा को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें