फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक संग पश्चिम बंगाल की महिला को पकड़ा, पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। कस्बे के एक मोहल्ले में युवक संग रह रही पश्चिम बंगाल की महिला को पुलिस ने पकड़ा है। पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने दोनों शिकायतकर्ता को भी रोका है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नंदी गांव निवासी दो युवकों ने पुलिस से शिकायत की थी कि पश्चिम बंगाल निवासी महिला एक युवक के साथ चोरी छिपे रूरा में रह रही है। इस पर पुलिस ने बुधवार को महिला व उसके साथ रह रहे युवक को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। इधर शिकायतकर्ता दोनों युवकों की बातें संदिग्ध होने पर उन्हें भी रोका गया है। पुलिस अब गहराई से पूछताछ कर रही है। इधर रूरा पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पुलिस से भी संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ रह रहा युवक मंगलपुर थाना क्षेत्र निवासी है। वह पश्चिम बंगाल में फेरी लगाने गया था। इसके बाद महिला उसके साथ आ गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दो युवकों की शिकायत पर महिला व युवक को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें