फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला ने साड़ी का फंदा लगा की आत्महत्या

Wed, 21 Feb 2024 10:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। अमरौधा कस्बा के पटेल नगर में कमरे के अंदर कुंड़े से महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी रामू की पत्नी सपना (28) का शव बुधवार को साड़ी के फंदे के सहारे कमरे में पंखे से लटका मिला। परिवार के लोगों ने शव फंदे पर लटका देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर अमरौधा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचे। सूचना पर मृतक के मायके घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के परास निवासी पिता ओमप्रकाश आ पहुंचे। पिता ने बताया कि घटना की सूचना पुत्री के जेठ पुत्तीलाल ने दी थी। बेटी सपना की शादी 17 अप्रैल 2015 को रामू के साथ की थी। दामाद मुंबई में रहकर काम करता है। छह वर्षीय पुत्र राज व तीन वर्षीय कार्तिक और पांच वर्षीय पुत्री तानिया हैं। आत्महत्या करने का कारण अभी पता नहीं है। किसी प्रकार का अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। कोतवाल अंजन कुमार ने बताया कि सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें