इटावा। पचावली रोड स्थित शांति काॅलोनी में इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे के आवास पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान यूनियन एवं व्यापारियों की से किया गया। व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष को माल्यार्पण एवं शाल देकर सम्मानित किया। इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस तरह डॉ. सुधीर गुप्ता को जिले की जिम्मेदारी दी गई है, हम सब लोग जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर व्यापारी हितों के लिए कार्य करेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन से मिलकर निस्तारण करवाएंगें। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे को संगठन का जिला उपाध्यक्ष एवं डॉ. सुधीर कुमार वर्मा बनाया। इसके साथ ही रामराज शास्त्री को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया। जेपी सिंह शाक्य, राजेश यादव रहे। (संवाद)