फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीएम कुसुम योजना... सिर्फ 30 फीसदी किसानों ने लगवाए पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछला लक्ष्य आधा भी पूरा नहीं पाया, इस बार के लिए लक्ष्य मिला ही नहीं
विज्ञापन

- सोलर आधारित सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए शुरू की गई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सोलर आधारित सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लाई गई पीएम कुसुम योजना से किसानों का मोहभंग हो रहा है। योजना के लिए मिला लक्ष्य पूरा होना तो दूर, 50 फीसदी तक नहीं हो पाया है। बीती वर्षों का लक्ष्य हासिल होता न देख शासन की ओर से इस बार योजना का कोई लक्ष्य तय नहीं किया।
वहीं किसान इस योजना में अनुदान कम होने की बात कहकर योजना से पल्ला झाड़ने की बात कह रहे है। बिजली की खपत कम करने के लिए सरकार ने सोलर को बढ़ावा देने के लिए पीएम कुसुम योजना की शुरुआत की थी। जिसमें दो हॉर्स पावर से लेकर किसान 10 हॉर्स पावर तक सोलर पंप की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन

दो एचपी पंप के लिए चार इंच, तीन एवं पांच एचपी के लिए छह इंच, 7.5 एचपी और 10 एचपी के लिए आठ इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है। इसके लिए किसान को 60 फीसदी का अनुदान भी दिया जाता है, लेकिन इसके बाद भी किसान इसमें रूचि नहीं ले पा रहे हैं।
2023-24 में जिले को 350 पंपों का लक्ष्य दिया गया था जिनमें से सिर्फ 134 पंप ही स्थापित किए जा सके। यही हाल वर्ष 2024-25 में रहा, इस वर्ष में भी जिले को 350 पंपों का लक्ष्य मिला लेकिन 72 पंप ही लगाए जा सके। बीते वर्षों में लक्ष्य हासिल न होने के कारण इस बार जिले को पीएम कुसुम योजना का लक्ष्य ही नहीं दिया गया है।

रुचि न लेने का यह भी है कारण
कृषि विभाग की पीएम कुसुम योजना के तहत कम अनुदान दिया जाना भी किसानों की रुचि कम होने का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। कृषि विभाग की योजना में जहां 60 प्रतिशत का अनुदान मिलता है। वहीं, यूपी नेडा की पीएम कुसुम सी-1 योजना में 90 फीसदी का अनुदान दिया जाता है। इसकी वजह से किसान पीएम कुसुम योजना की ओर नहीं जा रहे है।
विज्ञापन


वर्जन
इस बार पीएम कुसुम योजना का लक्ष्य नहीं आया है, अनुदान कम होने से किसानों योजना में रुचि नहीं ले रहे है। हालांकि अनुदान बढ़ाने को लेकर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। शासन से जैसा दिशा-निर्देश आएगा, उसी अनुरूप काम किया जाएगा। आरएन सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें