फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी 2021: इस बार नहीं रहेगी शादियों की धूम, गोदभराई और रिंग सेरेमनी की हो रही है बुकिंग

Sat, 06 Feb 2021 10:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वसंत पंचमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
16 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन इस बार शहर में शादियों की धूम नहीं रहेगी। इस वर्ष पंचमी पर गुरु, शुक्र के बलहीन होने की वजह से हर बार की तरह बड़ी संख्या में विवाह आयोजन नहीं होंगे। हालांकि शहर में रिंग सेरेमनी और गोद भराई आदि कार्यक्रम बड़ी संख्या में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक करीब 40 फीसदी होटल, गेस्टहाउस, रेस्टोरेंट आदि में बुकिंग हो चुकी है। पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि 2021 में विवाह के लिए जरूरी शुक्र तारा अबूझ मुहूर्त वसंत पंचमी के अगले ही दिन अस्त हो रहे हैं।

वैवाहिक कार्यों में गुरु और शुक्र का बली होना जरूरी है। 13 फरवरी को गुरु पूर्व में उदित होंगे तो 17 फरवरी को शुक्र अस्त होंगे। पंचमी के अगले ही दिन अस्त होने से उनका प्रभाव कमजोर होगा। साथ ही गुरु भी पूर्ण रूप से बलवान नहीं होंगे।
विज्ञापन


हालांकि चुनिंदा सामूहिक आयोजन हो सकते हैं। ग्रहों की चाल के चलते 2021 के शुरूआत के चार माह में 25, 26, 28, 30 अप्रैल को मुहूर्त हैं। ज्योतिष सेवा संस्थान के अध्यक्ष आचार्य पवन तिवारी ने बताया कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त देखने में शुक्र का उदय होना जरूरी होता है।
विज्ञापन

इसलिए इस बार जनेऊ, गोद भराई, बरीक्षा, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य ही किए जा सकेंगे। वसंत पंचमी पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6:59 बजे से 12:35 बजे तक है। वसंत पंचमी पर विद्यार्थियों को माता सरस्वती की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री राजकुमार भगतानी ने बताया कि वसंत पंचमी पर हर साल बहुत बड़े पैमाने पर शादी समारोह होते रहे हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।



केवल रिंग सेरेमनी, गोदभराई के अलावा शादी के वर्षगांठ के समारोह लोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में दो सौ छोटे-बड़े होटलों के अलावा तीन हजार से अधिक गेस्ट हाउस व रेस्टोरेंट हैं। अभी दो सौ मेहमानों को ही बुलाने की अनुमति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें