फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी समारोह में कहासुनी के बाद दुल्हन पक्ष ने बरातियों को बंधक बनाकर पीटा, 15 लाख के जेवर व रुपये लूटे

Sun, 02 Aug 2026 08:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

बरातियों को बंधक बनाकर पीटने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में कहासुनी के बाद दुल्हन पक्ष की ओर से बारातियों को बंधक बनाकर पीटने व रुपये व जेवर लूट के मामले में आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 11 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के बंथरा में हुई थी। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।
विज्ञापन


कानपुर नगर के बिठूर थाना क्षेत्र के गांव परगही निवासी शिवशंकर ने बताया कि 11 मार्च को उनके बेटे नितिन की शादी बंथरा निवासी राजबहादुर की बेटी रिया से तय थी। आरोप है कि शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन का भाई शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा था। विवाद बढ़ने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया था। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजन को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था। आरोप था कि आरोपियों ने करीब 15-16 लाख रुपये के जेवर व 2.30 लाख रुपये, कपड़े और सोने की चेन लूट लिए थे।
विज्ञापन

गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि विजय बहादुर, राजबहादुर, सेंटी उर्फ विक्रम, सतेंद्र सिंह, पूजा, गजेंद्र सिंह, शिवम और अंश के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें