यूपी के उन्नाव जिले में विवाह के दौरान चढ़ाव रस्म में लड़के पक्ष से आने वाली पांच कच्ची मटकियों में कोयला व हल्दी की गांठे निकलने से कन्या पक्ष के लोग भड़क उठे। टोना-टोटका की बात कहकर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और कहा कि बरात लेकर दफा हो जाओ यहां से।
इसके बाद पूरी रात लड़की को मनाने का दौर चला। सुबह तक बात नहीं बनी तो आपस में समझौता होने के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम बरात आई थी। अगवानी से लेकर द्वारचार की सभी रस्में रीतिरिवाज के साथ हुई।