कानपुर। लायंस क्लब ऑफ कानपुर मंगलम ने शुक्रवार को वेबीनार का आयोजन किया। इस वेबीनार में डॉक्टर ने भी प्रतिभाग किया। डॉक्टर वारिश, डॉक्टर स्वप्निल व डॉक्टर गुलफाम ने सदस्यों को बताया कि कोरोना काल में डायबिटिक पेशेंट के लिए जरूरी है कि वह अपना खास ख्याल रखें। नियमित अपनी डायबिटीज को चेक करते रहें और किसी भी तरह की कोई समस्या लगे तो तुरंत डॉक्टर का परामर्श लें। इस मौके पर देवी गर्ग, नीना श्रीवास्तव, स्वदेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, धनंजय जैन, कल्पना पांडे आदि मौजूद रहे।