फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र डेढ़ बीघा का काश्तकार था विकास दुबे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे सिर्फ डेढ़ बीघा जमीन का काश्तकार था। विकरू गांव में जहां उसका घर है, उसके नाम से सिर्फ इतनी जमीनी निकली है। जिला प्रशासन की तरफ से विकास दुबे के नाम की जमीनों को लेकर की गई नाप जोख में यह रिपोर्ट सामने आई है। इसी तरह विकास दुबे के पिता के नाम पर करीब 8 बीघे जमीन निकली है। इस बीच जनपद के सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों के निर्देशन में विकास दुबे के नाम से होने वाली जमीनों की जांच की गई। जांच में पाया गया है कि किसी भी तहसील में विकास दुबे के नाम से जमीन कब्जा करने की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं है। इसी के आधार पर प्रशासन ने अभी तक यह माना है कि विकास दुबे ने जिले में किसी की जमीन को कब्जा नहीं किया है लेकिन शासन की तरफ से विकास दुबे की संपत्तियों को लेकर जिस तरह से थोड़ा निर्देश जारी किया गया है। उसमें बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन फिर से उसकी संपत्तियों की जांच करा रहा है। -------- क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाता था विकास कानपुर। जिला प्रशासन की तरफ से विकास दुबे की संपत्तियों की जांच को लेकर लगाई गई टीम की जांच में यह बात भी सामने आई है कि विकास दुबे बिहार क्षेत्र में जहां-जहां भी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए लोगों को जमीन की जरूरत होती थी मैं उससे उपलब्ध कराता था इसके एवज में उद्यमियों की तरफ से उसे अच्छी खासी रकम दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें