फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पश्चिम विक्षोभ आगे बढ़ा, धुंध, कोहरा के साथ ठंड भी बढ़ेगी, यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार

Sat, 11 Jan 2025 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कानपुर व आसपास के क्षेत्र में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू से चला पश्चिमी विक्षोभ का असर आगरा तक आ गया है। इससे रविवार तड़के कानपुर परिक्षेत्र में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही धुंध और कोहरा बढ़ेगा। इसके साथ ही सूरज के बादलों की ओट में छिपने का पूर्वानुमान है। इससे ठंड बढ़ेगी। सीएसए के मौसम विभाग ने सुबह कोहरा और शाम को धुंध बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही ओला वृष्टि और बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ निकलने के बाद हिमालयी ठंडक मैदानी इलाकों में कंपकंपी छुड़ाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को धूप निकलने की वजह से ठंड से दिन में राहत रही। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य 20.5 डिग्री से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य 7.8 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ निचले स्तर पर है और धीमा है। इसका असर शनिवार को आगरा तक पहुंच गया और देर रात कानपुर परिक्षेत्र में आ जाएगा। रविवार तड़के परिक्षेत्र में पांच से छह मिमी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय की तरफ निकल जाएगा।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हैं। राजस्थान, अरब सागर, बांग्लादेश के ऊपर चक्रवाती घेरे बने हुए। इसके अलावा जेट स्ट्रीम और नीचे आ गई हैं। इसके साथ समुद्री नमी ला रही हैं। अगर इस नमी का जुड़ाव पश्चिमी विक्षोभ से होता है तो मौसमी गतिविधियां बदल जाएंगी। मौसम विभाग ने 12 से 15 फरवरी तक बादलों की आवाजाही का अनुमान जारी किया है। नमी बढ़ने पर बादल और घने हो जाएंगे। इससे धूप नहीं आ पाएगी। इससे धुंध, कोहरा बढ़ेगा। पश्चिमी विभोभ के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 22 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 4.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें