फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ आने से बदलेगा मौसम, आज और कल बारिश के आसार

Mon, 04 May 2026 11:17 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों पारा चढ़ गए। पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से सोमवार से मौसम बदलने के आसार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान है। विभाग ने मंगलवार को तेज हवाएं चलने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

विज्ञापन


24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़ गया। दिन में धूप में हल्की तेजी की वजह से सुबह की नमी छह फीसदी घटकर 65 फीसदी हो गई। दोपहर की नमी तीन फीसदी घटकर 40 फीसदी हो गई। सीएसए की मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि चार और पांच मई को तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

हल्की और मध्यम वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही तेज होगी। तेज हवाएं चलेंगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर से दक्षिण भारत तक बादलों की शृंखला बनी हुई है। चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। मौसम में सोमवार रात से बदलाव आ सकता है। कानपुर परिक्षेत्र में हवाएं 40 किमी की रफ्तार तक चल सकती हैं। बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें