फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिन में रहेगी उमस, रात में हो सकती बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Tue, 24 Jun 2025 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थानी शुष्क हवाओं के आने से नमी घट गई है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाओं का रुख बदलते ही बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से बारिश रुकी हुई है। राजस्थान से शुष्क हवाएं भी आ रही हैं। हवा की दिशा बदलते ही मानसूनी अक्षीय रेखा बन जाएगी। इसके बाद बारिश होने लगेगी। इस दौरान उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। बुधवार रात में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने और मानसूनी अक्षीय रेखा बनने में तीन दिन लग सकते हैं। बंगाल की खाड़ी से गंगा के मैदानी इलाकों में हवाएं आ रही हैं। अरब सागर से हवाएं आ रही हैं, लेकिन असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं है। बुधवार रात से बादल आ सकते हैं, जिससे हल्की बारिश की संभावना है।

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
आठ से 10 मिमी बारिश का अनुमान है। दिन में उमस वाली गर्मी बनी रहेगी। मंगलवार को दिन में तेज धूप रहने से माहौल में नमी का प्रतिशत कम हुआ है। सुबह माहौल में 87 फीसदी नमी रही और दोपहर को घट कर 65 प्रतिशत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही शहरियों को उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया। विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 जून के मध्य हल्की बारिश की संभावना है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।

तापमान
अधिकतम- 34.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.2 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें