हवाओं के रुख की वजह से मानसूनी बादल सुस्त पड़ जा रहे हैं। बादल छाए तो रहते हैं लेकिन बारिश नहीं होती। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवाओं का रुख बदल गया है। शुष्क हवाएं भी बादलों में जा रही हैं। इससे बादलों के अंदर नमी घटती है और बारिश नहीं होती।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक तो बादल ऊंचाई पर नहीं जा पा रहे। इसके अलावा शुष्क हवा बादलों में जाने से नमी कम हो रही। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में नमी कम हो जा रही है।