फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: अभी कानपुर नहीं आया मानसून, 8.8 मिमी हुई प्री मानसूनी बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Wed, 01 Jul 2026 11:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। 
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून आने में अभी एक-दो दिन लग सकते हैं। बुधवार को 8.8 मिमी प्री मानसूनी बारिश हुई। भारत मौसम विभाग ने (आईएमडी) ने अभी कानपुर परिक्षेत्र में मानसून आने की घोषणा नहीं की है। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून एक-दो दिन में कानपुर परिक्षेत्र पहुंच सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पांच दिनों तक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार दोपहर के बाद कानपुर परिक्षेत्र में घने बादल आ गए। शहर के कई इलाकों में बूंदाबादी और हल्की बारिश हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। परिक्षेत्र में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली नम हवाए पहुंचीं। नमी की वजह से बादल घने हो गए।

सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अरब सागर की तरफ से आने वाली धारा हल्की सी सुस्त पड़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि ललितपुर तक मानसून आ गया है। मानसूनी स्थिति की समीक्षा की जा रही है। कानपुर परिक्षेत्र 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है।

ऐसे होती है मानसून आने की पुष्टि
- वर्षा का पैमाना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके तहत लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या इससे अधिक बारिश होनी चाहिए।
- दक्षिण-पश्चिमी हवाओं में भारी नमी होनी चाहिए। वायु मंडलीय दबाव पर हवा की गति 15 से 20 समुद्री मील होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

- बादलों की सघनता जिससे आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन कम हो। इसे उपग्रहों के माध्यम से जांचा जाता है।

तापमान
अधिकतम-33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें