Weather Update News: रात का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। 15 साल बाद न्यूनतम तापमान ने रिकॉर्ड बनाया है। मौसम विभाग की मानें तो दो-तीन दिन में अधिकतम पारा और बढ़ सकता है।
दिन का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। एयर फोर्स स्टेशन के मौसम केंद्र में रविवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकत तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान डेढ से दो डिग्री बढ़ने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही रात के न्यूनतम तापमान ने 15 साल के बाद फिर रिकॉर्ड बनाया है। रात का तापमान सामान्य औसत से 5.8 डिग्री अधिक रहा। इसके साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तपिश बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं दो तरफ से आती हैं। पहाड़ों से आने वाली हवाओं के साथ ठंडक होती है और राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर हवाएं गर्म होती हैं। कानपुर परिक्षेत्र में अब थार मरुस्थल वाली हवाएं आएंगी। इससे गर्म हवाओं के थपेड़े लगेंगे और लू चलने लगेगी। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती रहेगी।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान डेढ़ से दो डिग्री दो-तीन में बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही रात में बादल रहने पर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल के न्यूनतम तापमान ने 15 साल बाद फिर रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले वर्ष 2010 में 20 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद अब वर्ष 2025 में 20 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। गर्म हवाएं आने का सिलसिला शुरू होगा।
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अगर नमी भी आती रही तो उमस भरी गर्मी हो जाएगी। सीएसए के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि पांच दिन आसमान साफ रहेगा। आने वाले पांच दिनों में लू चलने का अनुमान है। इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
तापमान
अधिकतम- 40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.4 डिग्री सेल्सियस
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अन्य जिलों का अधिकतम तापमान
बांदाः 41.4 डिग्री सेल्सियस
इटावाः 40 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुरः 42.6 डिग्री सेल्सियस
झांसीः 42.2 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुरः 36.7 डिग्री सेल्सियस
हरदोईः 37 डिग्री सेल्सियस
ऐसे करें बचाव
- पानी खूब पीयें, बाहर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखें
- जरूरी न हो तो दोपहर 12 बजे से ढाई बजे के बीच बाहर न निकलें
- बाहर निकलें तो सिर पर अंगोछा बांधे रखें
- लिक्विड डाइट अधिक लें, गरिष्ठ भोजन न करें
- नींबू पानी, शिकंजी आदि का इस्तेमाल करें
- रात को सोने के एक घंटे पहले भोजन कर लें