फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: प्रदेश के सर्वाधिक गर्म जिलों में सातवें स्थान पर रहा कानपुर, पारा 33.6 डिग्री पर पहुंचा

Wed, 12 Mar 2025 12:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: प्रदेश के सर्वाधिक गर्म जिलों में कानपुर सातवें स्थान पर रहा। पारा 33.6 डिग्री पर पहुंचा जोकि सामान्य से 8.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर और इसके आसपास मंगलवार को सीजन का सबसे अधिक तापमान 33.6 रिकार्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी सूची में प्रदेश के सबसे गर्म जनपदों में कानपुर सातवें स्थान पर रहा। दिन का पारा सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन की तरह रात का पारा भी बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में हल्के बादल आने से रात का तापमान और ऊपर जा सकता है। इस बीच प्रदेश के पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। कानपुर और बुंदेलखंड के जिलों में बादल रह सकते हैं। न्यूनतम पारा 13 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे के बीच उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू में बर्फबारी के आसार को देखते हुए मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं। शहर में 12 से 13 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
 
विज्ञापन

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में इन जिलों में सबसे ज्यादा रहा पारा
38.6 झांसी,
36.2 हमीरपुर,
34.7 कन्नौज,
34 मथुरा,
35.8 प्रयागराज
34.7 सुल्तानपुर
33.6 कानपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें