फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Kanpur: एक सप्ताह बाद फिर 10 डिग्री से नीचे लुढ़का रात का पारा

Mon, 24 Nov 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महानगर में रात का तापमान एक सप्ताह बाद सोमवार को फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे 9.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि दिन के तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। माैसम विभाग के पाकिस्तान और राजस्थान की ओर से आ रही हवाओं की वजह से रात के समय नहीं बढ़ रही है। इसके साथ वातावरण में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शहर के बीच नेहरू नगर में प्रदूषण की मात्रा रात को 9 बजे 167 एक्यूआई रिकार्ड की गई। इसी तरह किदवई नगर और कल्याणपुर में भी प्रदूषण की मात्रा 150 एक्यूआई से ऊपर रही।

विज्ञापन

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 40 घंटे में रात का तापमान और नीचे जा सकता है। डाॅ. पांडेय ने बताया कि अफ्रीका के उत्तर पूर्वी देश इथियोपिया में 12000 साल में पहली बार फटे ज्वालामुखी की राख का असर भारत में भी पड़ेगा। जिससे दिल्ली होते हुए यह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी प्रदूषण का कारण बनेगी।
विज्ञापन

कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बताया कि इथियोपिया के हैली गुब्बी ज्वालामुखी में भयंकर विस्फोट हुआ है। इसकी राख सीधे अरब सागर से होते हुए गुजरात, राजस्थान में राख के बादल के रूप में पहुंच चुकी है। इसका असर हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें