फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sat, 29 Aug 2026 11:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसून सक्रिय बना हुआ है। इससे रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि महानगर में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


मानसून की सक्रियता के कारण मौसम खुशनुमा रहेगा लेकिन उमस बनी रह सकती है। शनिवार को बीच-बीच धूप निकलने के साथ बादल छाए रहे। दोपहर के बाद हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सीएसए में 19.8 मिमी, कंपनीबाग क्षेत्र में 19.9 मिमी, काकादेव में 23.8 मिमी, एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में 50 मिमी, नौबस्ता में 48.7 मिमी, सिविल लाइंस में 21.6 मिमी और बर्रा में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

तापमान
अधिकतम- 33.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें