फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हवा में बढ़ी नमी, कानपुर समेत आसपास के शहरों में आंधी, बूंदाबांदी के आसार

Thu, 06 Jun 2024 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार रात में बादल और नमी होने की वजह से अगले 72 घंटों के बीच आंधी, बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान लगातार 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। बुधवार को भी पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं की वजह से महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों की हवा में नमी बढ़ती जा रही है। जिसका असर यह हो रहा है कि तपिश के साथ ही चिपचिपी गर्मी भी शुरू हो गई है। जो सुबह और देर शाम तक बनी रहती है।

विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार रात में नमी की वजह से बादल भी हो रहे है, जिससे न्यूनतम पारा भी 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार रात में बादल और नमी होने की वजह से अगले 72 घंटों के बीच आंधी, बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। यह स्थिति ज्यादातर रात के समय आ सकती है। इस बीच हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 59 और न्यूनतम 29 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें