फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: नम हवाओं से गिरा पारा, लेकिन उमस बढ़ी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Thu, 01 May 2025 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update News: अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। जबकि न्यूनतम अधिक रहा। ताप सूचकांक सामान्य से 12 डिग्री अधिक रहा। नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में कल पहुंचेगा।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमी भरी हवाओं की वजह से छाए बादलों ने उमस बढ़ा दी। इससे ताप सूचकांक सामान्य 40 से 12 डिग्री बढ़कर 52 पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानव स्वास्थ्य के लिए 40 डिग्री से कम तापमान अच्छा है। नमी भरी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम हो गया, लेकिन बादल छाए रहने की वजह से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से नमी और बढ़ेगी। इससे तेज हवाएं चलेंगी और गरजने वाले बादल आ सकते हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा और बढ़ गई है। गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंच जाएगा। वहां से भी नम हवाएं आएंगी।

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
तीन तरफ से आकर नम हवाएं मिलेंगी तो तराई, प्रदेश के मध्य और पश्चिमी क्षेत्र में नमी बढ़ेगी। इससे मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही आंधी-अंधड़ और तेज हवाएं चलेंगी। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह की नमी का प्रतिशत 70 हो गया है।
विज्ञापन

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दोपहर को नमी का प्रतिशत 37 रहा है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं 12.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग ने दो और चार मई के बीच स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।

तापमान
अधिकतम-35.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-24.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें