फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: अभी और परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sat, 14 Jun 2025 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update News: मानसून आने तक उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। 18 तक कानपुर और 25 तक प्रदेश में मानसून फैल सकता है। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली बनने लगी है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नम हवाएं माहौल में नमी भरने लगी हैं। इसके साथ उमस और तेज हो गई है। यह स्थिति मानसून आने तक बनी रहेगी। उमस भरी गर्मी रात और दिन दोनों में सताएगी। नमी बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून तक धीमी गति से मानसून कानपुर परिक्षेत्र में पहुंच जाएगा। 25 जून तक मानसून के पूरे प्रदेश में फैलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया। इसके साथ माहौल में सुबह की नमी 67 फीसदी हो गई। इससे दोपहर को तपिश बढ़ी। शहरियों को लू के थपेड़े लगे। शाम को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नम हवाओं से बादल और तेज हवाएं चलीं। इससे गंगा बैराज समेत विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई है।
विज्ञापन

कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का अनुमान है कि 16 जून से बादलों की आवाजाही और बढ़ेगी। 18 जून तक मानसून यहां पहुंच सकता है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 16 जून से मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान रात और दिन दोनों में उमस वाली गर्मी रहेगी। अगले सप्ताह से बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।

तापमान
अधिकतम- 42.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 30.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें