फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कानपुर समेत आसपास के शहरों में हुई झमाझम बारिश, आगे के लिए मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Mon, 27 Jul 2026 09:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update News: मौसम विभाग की मानें तो चार दिन तक कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। 
 
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। सावन के स्वागत में आषाढ़ अभी से झूमकर बरस रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि यह स्थिति तीन दिन तक रहेगी। चार दिन तक कहीं भारी और कहीं हल्की वर्षा होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र उड़ीसा से पंजाब तक बन रहा है। पछुवा हवाएं वहां से प्रदेश में नमी ला रही हैं। बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ निम्न दबाव क्षेत्र का दायरा बढ़ रहा है। इससे मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश की अभी शुरुआत हुई है। अभी और तेज बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी द्रोणी और चक्रवात भी बना हुआ है।

कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
कानपुर परिक्षेत्र समेत विभिन्न जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में सोमवार शाम 5:30 बजे तक 5.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जुलाई में अभी तक 310.1 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 37.5 मिमी अधिक है। जुलाई की सामान्य औसत बारिश 272.6 मिमी है। कानपुर परिक्षेत्र में चार दिन तक घने बादल के साथ बारिश का अनुमान है।

तापमान
अधिकतम - 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 26.8 डिग्री सेल्सियस

 

कानपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश में सबसे अधिक भीगा कंपनी बाग
बारिश में सबसे अधिक भीगा कंपनी बाग-सोमवार को विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग तेजी से पानी बरसा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई पॉकेट रेन में पानी कम ज्यादा बरसा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कंपनी बाग में सबसे अधिक तेजी से पानी बरसा। यहां 12.3 मिमी बारिश हुई। काकादेव में 10.8 मिमी, नौबस्ता में 10.3 मिमी, सिविल लाइंस में 11.4 मिमी पानी गिरा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें