फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: समय से पहले मानसून के आगमन की आहट, 30 व 31 मई को पूरे देश में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

Sat, 24 May 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather Update: शक्ति चक्रवात नाैतपा की गर्मी निकालेगा। तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है। अरब सागर से आ रहीं नम हवाओं से बारिश का माैसम बन रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार समय से पहले मानसून के आगमन की आहट अभी से दिखने लगी है। अरब सागर में बने शक्ति नामक चक्रवात की वजह से नम हवाओं का सिलसिला तेज हो गया है। इस वजह से इस बार नाैतपा में भी आंधी, बारिश, ओले पड़ने के आसार हैं। ऐसे में नाैतपा में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की उम्मीद नहीं है। अमूमन नाैतपा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।
विज्ञापन


माैसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मई को पूरे देश में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को जिस तरह से अरब सागर की नम हवाएं उत्तर प्रदेश में आई हैं, उनसे बारिश होने की संभावना और बढ़ गई है। माैसम विज्ञानी डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस महीने के आखिरी दो दिनों में पूर्वी यूपी में तेज बारिश की संभावना दिख रही है। कानपुर-बुंदेखलखंड क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाओं का जोर अधिक रहेगा। ऐसे में बाहर संभलकर निकलने के लिए माैसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया इस बार मानसून भी पहले आने की संभावना है। कानपुर में आम ताैर पर मानसून की आहट 30 जून के आसपास होती रही है। इस बार यदि चक्रवात का रुख इसी तरह बना रहा तो मानसून 10 दिन पहले 20 जून तक ही आ सकता है। इस बीच शनिवार को दिन का पारा 36.3 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है। रात का पारा 26.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।

तापमान
अधिकतम- 36.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें