फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 28 May 2026 12:13 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: नौतपा के तीसरे दिन कानपुर में गर्मी का कहर जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को ज्यादा गर्मी होगी। इसके बाद राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा ने तीसरे दिन बुधवार को जोर पकड़ा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में तापमान 44.3 डिग्री और एयरफोर्स स्टेशन पर तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट बताया गया कि बुधवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लू की तेजी कानपुर और प्रयागराज में अधिक रही। वहीं, पश्चिमी हिस्से में झांसी, आगरा के अलावा उरई और हमीरपुर जिले लू की चपेट में रहे।
विज्ञापन


माहौल में नमी होने की वजह से दिन में तपिश बहुत तीखी रही। बाहर निकले लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। गुरुवार को अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 29-31 मई को राहत मिलने का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 मई के सामान्य औसत से 3.9 डिग्री अधिक रहा। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 25.6 डिग्री से 0.2 डिग्री कम रहा। 24 घंटे के अंदर माहौल में सुबह की नमी दो प्रतिशत घटकर 40 हो गई।

दो दिन से दोपहर की नमी 18 प्रतिशत बनी हुई है। मानक के लिहाज से सुबह की नमी 60 से 70 और दोपहर की नमी 40 होनी चाहिए। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि 29-31 मई को मध्यम घने बादल, गरज-चमक के साथ हल्की-मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से कम नमी आ रही है। मौसम बदलेगा जरूर लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत ही मिलेगी। इसके साथ दो से तीन मिमी बारिश होने का अनुमान है। अगर नमी आने लगेगी तो तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

अरब सागर में चक्रवात बना है। यह नमी लेकर आने वाली हवाओं को रोक रहा है। हालांकि प्रदेश के ऊपर बादलों की शृंखला बनी है। नमी बढ़ेगी तो बारिश होने लगेगी। इसी वजह से मानसून दो-तीन दिन लेट हो गया है। यह अभी तक केरल नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें