फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: सूरज के सख्त तेवर से ठंड को लगा बैक गियर, 27.2 डिग्री पर पहुंचा पारा

Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: 54 साल में 22 जनवरी सबसे गर्म रहा। 8 घंटे से अधिक समय तक धूप रही। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ।
विज्ञापन
खिली धूप में फुटबॉल खेलती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज के सख्त तेवरों से 21 के बाद 22 जनवरी ने भी अधिकतम तापमान का रिकार्ड बनाया है। इस दिन अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। सीएसए के पास उपलब्ध 54 साल के मौसम के आंकड़ों में 22 जनवरी को इतना अधिकतम तापमान कभी नहीं रहा। माहौल में लगातार नमी न आने, आसमान साफ रहने, चटक धूप निकलने और हिमालय से आने वाली हवाओं की गति धीमी होने से दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को इस सीजन में सबसे लंबी अवधि तक धूप रही। सीएसए की मौसम वेधशाला में आठ घंटे 20 मिनट ब्राइट सन शाइन ऑवर (बीएसएस) रिकार्ड किए गए। सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक रहा। साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री का इजाफा हुआ है। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि लगातार दो दिन अधिकतम तापमान पिछले सालों की तुलना में अधिक रहा है। इसके पहले 22 जनवरी वर्ष 1990 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया था। उसकी तुलना में इस बार 2.2 डिग्री तापमान अधिक है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों में सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। माहौल में नमी का प्रतिशत 90 रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को भी धूप रहेगी। दो दिन तक कानपुर परिक्षेत्र में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 48 घंटे के बाद सर्द हवाओं की गति बढ़ेगी। इससे गंगा के मैदानी इलाकों में ठंड रहेगी। मौसमी गतिविधि ला-नीना 50 से 60 फीसदी सक्रिय है। इसके प्रभाव से 15 फरवरी तक ठंड रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 27.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 9.5 डिग्री सेल्सियस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें