फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कानपुर में 24 घंटे में 3.2 डिग्री चढ़ा दिन का पारा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sun, 14 Jun 2026 10:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पछुआ और पुरवा हवा के टकराने से गर्मी से मिली राहत रविवार को आसमान खुलते ही खत्म हो गई। तपिश और उमस बढ़ने से गर्मी ने छक्के छुड़ा दिए। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री का इजाफा हुआ है। हालांकि अधिकतम तापमान 14 जून के सामान्य औसत से अभी 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में हल्के बादल रह सकते हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ने का अनुमान है। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि हवा का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिम हो गया है। उन्होंने बताया कि 18 जून को मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम-37.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें