फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बादलों की आवाजाही हुई तेज, अब से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Mon, 03 Aug 2026 12:06 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update News: निम्न दबाव बनते ही कानपुर में झमाझम बारिश हुई। सीएसए में 20 मिमी पानी बरसा।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनते ही चारों तरफ से नमी आ गई और बारिश हुई। मौसम विभाग ने साेमवार से तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जम्मू से बंगाल की खाड़ी तक मानसूनी द्रोणी बन हुई है। इससे बारिश तेज होगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले सप्ताह के दौरान मानसूनी सक्रियता में वृद्धि होगी। इससे हल्की और मध्यम वर्षा बढ़ेगी।
विज्ञापन


कहीं भारी बारिश की संभावना है। सोमवार रात से बादलों की आवाजाही तेज हो गई। इसके बाद तेज बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि विश्व मौसम संगठन की की रिपोर्ट के अनुसार हिंद महासागर में पॉजिटिव आईओडी विकसित होने की संभावना है जिससे अल नीनाे का असर काफी हद कम होगा।

कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। आईओडी के अगस्त-अक्तूबर के बीच पॉजिटिव चरण में प्रवेश करने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। रविवार रात को सबसे अधिक बारिश सीएसए क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
शहर के कई इलाकों में एक बूंद पानी नहीं गिरा। सीएसए क्षेत्र में 20 मिमी, काकादेव में 15.7 मिमी, नौबस्ता में 9.8 मिमी और सिविल लाइंस में 10.3 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें