फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गर्मी का सितम, तीन दिन से पारा 45 डिग्री, बूंदाबांदी के बाद मौसम विभाग ने दिलाया हल्की बारिश का दिलासा

Thu, 28 May 2020 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पिछले 3 दिनों से बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


शाम के समय घने बादलों के बीच हवा चली और बिजली कड़कने के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 29 मई से 1 जून के मध्य तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप से बचें
लू और गर्म हवाओं (हीट वेव) को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। हल्के रंग के पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें। चश्मा, छाता, टोपी, चप्पल का इस्तेमाल करें। पीने का पानी साथ रखें। लस्सी, नींबू-पानी, छाछ लें।
विज्ञापन


चक्कर, कमजोरी, सिर दर्द, उबकाई, ज्यादा पसीना, मूर्छा, हीट स्ट्रोक, हीट रेस, हीट कैंप के लक्षण हैं। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सूरज की सीधी रोशनी से बचें। गर्मी में मेहनत का काम न करें। हल्का खाना खाएं। शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें