यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में हवाओं की दिशा में अचानक आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। इस समय चल रहीं पूर्वी हवाएं बर्फीले इलाकों से होकर आ रही हैं और मौसम में ठंडक घोल रही हैं। इस कारण दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन
2 of 5
हवाओं की दिशा में आए बदलाव से बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को न्यूनतम पारा 8..8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार को तीन डिग्री लुढ़ककर नौ पर आया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
हवाओं की दिशा में आए बदलाव से बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह से 13 और 14 को बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी की वजह उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी है। यहां से उठने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है।
4 of 5
हवाओं की दिशा में आए बदलाव से बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
अगले एक दो दिनों में दिन का तापमान भी नीचे जा सकता है। बुधवार को भी अधिकतम पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप होने की वजह से अभी पारा तीन दिन से स्थिर बना हुआ है। दिन में हवा चलने और छिटपुट बादलों की वजह से नमी में पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अधिकतम नमी 90 से बढ़कर 92 प्रतिशत हो गई है।
हवाओं की दिशा में आए बदलाव से बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
इस बार पाला पड़ने के कम संकेत
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार पाला पड़ने की संभावना कम है। ऐसे में आलू, मटर और सरसों की फसलों को कम नुकसान पहुंचेगा। आम तौर पर देर से बोई जाने वाली इन फसलों को पाले का खतरा बना रहता है।