47 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब मई में अधिकतम तापमान 40 के ऊपर नहीं गया। अमूमन इस महीने तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहता है। इस बार चक्रवाती तूफान ताउते और यास की वजह से केवल दो दिन छोड़ दें तो पूरे महीने अधिकतम तापमान 40 से नीचे रहा। 31 मई को 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार चार मई और 16 मई को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है, जबकि 19 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर आ गया था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडे के अनुसार जून के पहले सप्ताह से ही गर्मी और उमस का आभास शुरू हो जाएगा। पारा 41 से 42 डिग्री रहने की उम्मीद है।
पिछले वर्षों में मई का अधिकतम तापमान
2021 में 40 डिग्री सेल्सियस
2020 में 42.2 डिग्री सेल्सियस
2019 में 41.8 डिग्री सेल्सियस
2018 में 41.6 डिग्री सेल्सियस
2017 में 43 डिग्री सेल्सियस
2016 में 42.4 डिग्री सेल्सियस
2015 में 41.6 डिग्री सेल्सियस
2014 में 42.2 डिग्री सेल्सियस
2013 में 41.5 डिग्री सेल्सियस
2012 में 40.8 डिग्री सेल्सियस
2011 में 41 डिग्री सेल्सियस
2010 में 44.2 डिग्री सेल्सियस
2009 में 44.4 डिग्री सेल्सियस
1973 में 45.2 डिग्री सेल्सियस