यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में शनिवार रात ढाई बजे तक चली पुरवा हवा ने रविवार सुबह न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा दिया। बाद में उत्तरी हवाएं चलने लगीं।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
इससे ठंडक बढ़ गई और सुबह कोहरे की चादर और घनी हो गई। उत्तरी हवाएं हिमालयी क्षेत्र से ठंडक लाती हैं। इन हवाओं के आने से कोहरा बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
मौसम विभाग का अनुमान है कि पुरवा आने पर मंगलवार और गुरुवार को हल्की वर्षा हो सकती है।
4 of 6
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार पांच से सात फरवरी के अंतराल में फिर से यूपी के कानपुर शहर समेत बांदा, कन्नौज, औरैया, इटावा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा आदि शहरों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। मध्यम श्रेणी की वर्षा हो सकती है। उत्तरी हवाएं पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं।
सीएसए के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि सोमवार को पुरवा बहने का अनुमान है। इससे बदली बढ़ेगी जिससे वर्षा की संभावना पैदा होगी। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक बढ़ सकती है।