पिछले कुछ दिनों से यूपी के तमाम शहरों में घने बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। इस बार फिर से मौसम विभाग ने झमाझम बारिश की चेतावनी दी है। जानें यूपी के किन शहरों में है बारिश होने की संभावना...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कानपुर शहर, कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कन्नौज, महोबा, फर्रूखाबाद, हरदोई आदि जिलों में 23 से 29 जुलाई तक घने बादल छाने व बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग की मानें तो इस सप्ताह आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रहने के कारण तेज हवाएं चलने की संभावना है।
4 of 6
डेमो पिक
विभाग का यह भी कहना है कि 28 से सावन की शुरुआत हो रही है, इस कारण भी यूपी के तमाम शहरों में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
पिछले दस दिनों में हुई बारिश का आंकड़ा देखा जाए तो मात्र सात मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि पिछले वर्ष जुलाई के इन दिनों में 175 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। रविवार को पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा।
तापमान में जरूर चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई लेकिन सामान्य तापमान (35) से एक डिग्री कम ही रहा। हवा में नमी भी तापमान बढ़ने की वजह से कम हुई है। पिछले 24 घंटे से पूर्वी हवा चल रही है, यही वजह है कि महानगर के क्षेत्र में बादल बने हुए हैं।