यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में भले ही कड़ाके वाली सर्दी नहीं पड़ रही हो लेकिन न्यूनतम पारा अचानक तीन डिग्री गिर गया है। अधिकतम पारा भी एक डिग्री लुढ़का है। एक दिन पहले न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री पर था जो 6.5 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
अधिकतम 21 डिग्री पर था जो 20.8 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में हवा की रफ्तार अच्छी रहेगी, जिससे धूप में भी ठंडक बनी रहेगी। आने वाले करीब तीन दिनों तक बारिश की उम्मीद नहीं है। रात की हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से रात के समय प्रदूषण की मात्रा में भी इजाफा हुआ है। शाम पांच बजे एक्यूआई 170 तक पहुंच गया था। सामान्य एक्यूआई 100 होता है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
बुधवार को तापमान
अधिकतम- 20.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 6.5 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम- 85 प्रतिशत
न्यूनतम-52 प्रतिशत
4 of 6
डेमो पिक
जाड़े में चिलब्लेन और फ्रोस्ट बाइट के बढ़ रहे रोगी
कानपुर में जाड़े में चिलब्लेन और फ्रोस्ट बाइट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हैलट और निजी डाक्टरों के यहां उंगलियों में सूजन, छालों की शिकायत लेकर रोगी आ रहे हैं। मेडिकल कालेज के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी शिवहरे ने बताया कि चिलब्लेन के रोगियों में महिलाओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
उन्होंने बताया कि महिलाएं सुबह उठकर घर के कामकाज के चक्कर में ठंडे पानी में हाथ डालती हैं। इस वजह से उन्हें दिक्कत अधिक होती है। जिन रोगियों को पहले से नसों की दिक्कत हैं, उन्हें तकलीफ जल्दी हो जाती है।
वरिष्ठ होम्योपैथ डॉ. हेमंत मोहन और डॉ. आरती मोहन ने बताया कि इस रोग में रक्त का संचार पूरी तरह नहीं होता। तापमान अधिक गिरने पर हाथ-पैर का रक्त संचार कम होने की बीमारी को फ्रोस्ट बाइट कहते हैं। होम्योपैथिक दवाओं से रोग का सटीक उपचार हो जाता है।