राजपुर (कानपुर देहात) । ठंड की चपेट में आकर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो किसानों की मौत हो गई। तहसील प्रशासन ने जांच शुरू की है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
रविवार को रमऊ गांव के किसान मेवालाल प्रजापति (68) की रविवार की सुबह अचानक मौत हो गई। बेटे लालजी ने बताया कि शनिवार की रात पिता खेत पर सिंचाई कर कर लौटे और कमरे में जाकर लेट गए। सुबह ठंड से कांपने लगे। अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। जबकि, भाल गांव के छोटे सिंह ने बताया कि पिता नत्थू सिंह (80) कई दिनों से बीमार थे। रविवार की सुबह ठंड लगने के बाद हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि लेखपालों से रिपोर्ट मांगी गई है।