फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि

विज्ञापन
अकबरपुर अंडरपास पर बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई क्षेत्रों में ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई गांवों की बिजली गुल होने से लोगों को पानी की भी दिक्कत रही। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से नगर पंचायतों की नाला सफाई की पोल खुल गई। अकबरपुर में अंडरपास चौराहा, जिला अस्पताल परिसर, कलेक्ट्रेट समेत अन्य जगहों में पानी भरने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को रुक-रुककर पूरे दिन बरसात होती रही। इससे पहले शुक्रवार रात भी बरसात हुई थी। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि बारिश से अधिकतर किसानों को लाभ हुआ है। ओले गिरने से दस प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है। रूरा के किसान चंद्रपाल कुशवाहा, रनियां के विजय दुबे, झींझक औरंगाबाद के राहुल व लालपुर के अखिलेश ने बताया कि सब्जी व मूंग की फसलों में लगातार सिंचाई की जरूरत थी।
बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। सरवनखेड़ा सहित कई हिस्सों में ओले भी गिरे। इससे खेत में खड़ी मूंग की फसल में लगे फूल झड़ गए। हरे पत्तों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि जिले में 2300 हेक्टेयर में सब्जी की फसल है। फिलहाल फसल में सिंचाई की जरूरत थी। ऐसे में बारिश से फसलों को फायदा मिला है। ओला प्रभावित क्षेत्रों में थोड़ा नुकसान हुआ है। तरबूज और खरबूज की मिठास कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें