फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं-जौ के लिए संजीवनी बनी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/झींझक। क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई बारिश से गेहूं व जौ की फसल को संजीवनी मिली है। लाही की अधिकांश फसल में बालियां लगने से बारिश से फायदा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। गुरुवार देर रात पूरे जिले में बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। वहीं, हवा चलने से मौसम में ठंडक रही। बारिश से रबी की गेहूं, जौ, लाही व आलू की फसलों को फायदा होने से किसानों के चेहरे खिल गए।
किसान अखिलेश व राहुल ने बताया कि गेहूं-जौ के साथ लाही व आलू की फसल के बारिश फायदेमंद है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। बारिश ज्यादा नहीं हुई है इससे आलू की फसल के लिए भी फायदा है। चना व मसूर की फसल के फूल गिरने से इन फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अंडरपास के पास जलभराव से हुई परेशानी
कानपुर देहात। अकबरपुर अंडरपास के पास पानी निकासी का सही प्रबंध नहीं है। बारिश से अंडरपास के पास स्टेट बैंक रोड की तरफ जलभराव हो गया। इसकी वजह से पैदल राहगीरों को आवाजाही में मुश्किल हुई। तेज गति से बाइक व चार पहिया वाहनों के निकलने से कई पैदल राहगीरों के कपड़े कीचड़ से खराब हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें