फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झमाझम बारिश से जलभराव, आज 12वीं तक के स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में बृहस्पतिवार रात से रुक-रुककर बारिश हुई। शुक्रवार सुबह आठ बजे देर रात कर झमाझम बारिश हुई। जगह-जगह उखड़ी सड़कों पर पानी भर गया। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए शनिवार को कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल बंद रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जता रहे थे। इसका असर बृहस्पतिवार रात में दिखा। गरज-चमक और हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। रुक रुक कर पूरी रात बारिश हुई तो शुक्रवार सुबह से लेकर देर रात तक बारिश जारी रही।
इसके चलते अधिकतम तापमान का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। यह 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बृहस्पतिवार रात में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिले में सबसे अधिक 11 मिमी बारिश मैथा तहसील क्षेत्र में रिकार्ड की गई। इसके बाद अकबरपुर तहसील क्षेत्र में 10 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में आठ मिमी और सिकंदरा तहसील क्षेत्र में सात मिमी बारिश हुई है। डेरापुर और भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में छह-छह मिमी बारिश हुई है। जनपद भर में औसतन 25 मिमी बारिश हुई है। अकबरपुर और मैथा तहसील क्षेत्र में खेतों में जलभराव हो गया।
इसकी वजह से बाजरा, मक्का, व तिल की फसलों में नुकसान है। यदि मौसम नहीं खुला तो इन फसलों की जड़े सड़ने का खतरा बना है। इधर बाजरा की फसल पुष्प अवस्था में है।
बारिश से फूल गिरने से बाली में दाने नहीं आएंगे और उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। तेज हवा में फसल गिरने पर भी नुकसान हो सकता है। इधर खेत में मक्का की फसल पक चुकी है ऐसे में बारिश में भुट्टे भीगने से खराब होने की आशंका बनी है। सीएसए के कृषि तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। स्थानीय स्तर पर गरज चमक और तेज हवाएं चलने के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
इधर, लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए प्रशासन ने 26 सितंबर को सभी स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया है। प्रभारी जिलाधिकारी विधान जायसवाल ने जिले में संचालित सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए हैं।
बताया कि यह अवकाश परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, प्राइवेट, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों में लागू रहेगा। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें