परिसर में पानी, ओपीडी में छत से टपका पानी
बारिश तेज होने के साथ ही अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को संभलकर आवाजाही करनी पड़ी। दूसरी ओर ओपीडी की छत से पानी टपकने के कारण अस्पताल भवन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे।
http://
मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव और छत से पानी टपकने की समस्या से उन्हें काफी परेशानी होती है। अस्पताल परिसर में जल निकासी और भवन की मरम्मत की व्यवस्था बेहतर किए जाने की जरूरत है।