फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मीटर से हटाकर सीधे ट्रांसफार्मर से केबल जोड़कर शुरू की जलापूर्ति

Mon, 13 Apr 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती पेयजल योजना की दस दिन से ठप जलापूर्ति रविवार को बहाल हो गई। कंधियां में टोटी से पानी आने पर लोगों को राहत हुई। मीटर से हटाकर सीधे ट्रांसफार्मर से केबल जोड़ी गई तब समाधान हुआ।
विज्ञापन

माती पेयजल योजना में 350 किलोलीटर की टंकी से 150 घरों में करीब 1600 आबादी को जलापूर्ति की व्यवस्था है। टंकी परिसर में नलकूप पुराना हो गया है। यह बालू युक्त पानी देता है। इधर कंधियां गांव के पास बनाया गया नया नलकूप बिजली कनेक्शन न हो पाने से तीन साल से ठप है। इधर टंकी परिसर स्थित नलकूप की बिजली लाइन में मीटर के पास फाल्ट हो गया तो जलापूर्ति ठप हो गई। पेयजल किल्लत पर शनिवार को कंधियां से लोग टंकी परिसर पहुंचे।
माह के द्वितीय शनिवार का अवकाश होने की वजह से यहां कोई अधिकारी नहीं मिला। इस पर करीब एक घंटे बाद लोग यहां से मायूस होकर लौट गए। अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया। रविवार सुबह मीटर से केबल के तारों को अलग कर सीधे ट्रांसफार्मर से जोड़ा गया। इसके बाद नलकूप चला और टंकी में पानी भरा जा सका। जलापूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत हुई। एक्सईएन जल निगम टीआर कटारिया ने बताया कि जलापूर्ति बहाल करा दी गई। एक्सईएन विद्युत रनियां पुष्प देव ने बताया कि सीधे ट्रांसफार्मर से केबल जोड़ना ठीक नहीं है। बिजली बिल औसत के आधार पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें