भरथना में रेलवे ट्रैक पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर इटावा में भरथना स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पानी भर जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। रेलवे अफसरों ने आनन-फानन काशन लगाकर ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा और पानी हटाने का काम शुरू किया।
यहां से हाईस्पीड ट्रेनें भी गुजरती हैं, जिसके चलते रेलवे प्रशासन खासा चिंतित रहा। भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर स्थित लगूर की मठिया के सामने सोमवार सुबह करीब 6 बजे रेल लाइन पर कंधेसी माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर भर गया, जिससे रेल यातायात लगभग दो घंटे प्रभावित रहा।
रेलवे ट्रैक पर पानी भरने की सूचना पर तत्काल कॉशन लगाया गया। कॉशन के दौरान 30 किलोमीटर की रफ्तार से दिल्ली की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा डाउन लाइन से एक मालगाड़ी निकाली गई।