फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ऊंचाई वाले स्थानों पर नहीं पहुंच रहा पानी, ग्रामीण परेशान…बोले- पीना पड़ रहा है प्रदूषित पानी

Thu, 27 Feb 2025 05:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: एडीएम के निर्देश के बाद जल निगम के अवर अभियंता अंशु कुमार ने शिकायतकर्ताओं से बात करके शीघ्र समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के विकासखंड मुस्करा स्थित कार्यालय की अनदेखी के चलते गहरौली गांव में नमामि गंगे द्वारा संचालित हर घर नल योजना के ऊंचाई वाले कई मोहल्लों के लगभग डेढ़ सैकड़ा कनेक्शन धारकों को बीते  एक माह से पानी के लिए परेशान हैं। सीडब्लूआर टैंक निर्माण के समय से खुला पड़े होने के कारण प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ऑपरेटर को घर कर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही, परेशान उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत संबंधित एडीएम से की है।

विज्ञापन

मुस्करा विकासखंड की गहरौली गांव में  हर घर नल योजना का बुरा हाल है। किसी भी मोहल्ले में नियमित पानी नहीं आपूर्ति हो रही है। पीएनसी के विकासखंड स्थित कार्यालय के अनदेखी के कारण सीडबल्यूआर टैंक भी निर्माण के बाद से बीते डेढ़ साल से खुला पड़ा है। यही गंदा पानी टंकी में लोड करके ग्रामीणों को जल आपूर्ति की जाती है। पुराना पोस्ट ऑफिस मोहन निवासी सुनील द्विवेदी वाला दिन विश्वकर्मा में बताया कि जब से कनेक्शन हुए तब से नियमित रूप से दोनों समय पानी नहीं मिला है।



उच्च अधिकारियों को करा दिया गया है अवगत

पिछले एक माह से कभी पांच दिन छोड़कर कभी तीन दिन छोड़कर उनके यहां पानी छोड़ा जाता है। उस पर भी महज एक बाल्टी या दो बाल्टी पानी भर पता है। इसी प्रकार पांडे मोहल निवासी पंडित जगदीश तिवारी ने भी बताया कि उनके यहां भी अपनी हफ्ते में एक बार 10 मिनट के लिए आता है। सिलसिले में ऑपरेटर मुन्ना धुरिया ने बताया की स्कीम में बहुत कमियां है। इसके विषय में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन ठीक नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
इस कारण पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। इसी प्रकार क्वॉट मॉल निवासी डॉक्टर महिपाल यादव के अनुसार तीन दिन में आधी बाल्टी पानी नसीब होता है। डॉ. यादव ने बताया कि लापरवाही के चलते दो ट्यूबवेल में अभी तक बिजली के कनेक्शन भी नहीं हो सके हैं। परेशान उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत संबंधित एडीएम से की है। एडीएम के निर्देश के बाद जल निगम के अवर अभियंता अंशु कुमार ने शिकायतकर्ताओं से बात करके शीघ्र समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें