फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूरा में पाइप लाइन फटी, लोग पानी की किल्लत से जूझे

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। कस्बे के गणेश गंज मोहल्ले के पास शुक्रवार को ओवरब्रिज पिलर निर्माण कार्य के दौरान पेयजल की मुख्य पाइप लाइन दोबारा फट गई। इसकी वजह से पूरे दिन लोगों पानी की किल्लत से परेशान रहे। करीब तीस हजार आबादी को पीने का पानी नहीं मिल सका। पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। बात देंकि विद्युत लाइन शिफ्ट करने के लिए छह घंटे बिजली भी बंद रही।
विज्ञापन

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य प्रगति पर है। गणेश गंज में एक गेस्ट हाउस के पास पिलर से सटी भूमिगत मुख्य पाइप लाइन जेसीबी से खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत कराकर जलापूर्ति सुचारू की गई थी। बुधवार की शाम जलापूर्ति शुरू की गई थी। कुछ देर बाद पाइप लाइन फट गई।
गुरुवार को मरम्मत के बाद देर शाम जलापूर्ति शुरू करने पर फिर लीकेज हो गया। इसकी वजह से शुक्रवार जलापूर्ति नहीं हो सकी। पूरे दिन मुख्य पाइप लाइन मरम्मत कार्य चलता रहा। क्षतिग्रस्त पाइप को हटाकर नया पाइप लगाया गया है। ईओ पवन किशोर ने बताया कि लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त करा दिया गया है। शाम को जलापूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें