देश के किसानों में जल संरक्षण का जज्बा जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड को उदाहरण के रूप में पेश किया है। रविवार को मन की बात में उन्होंने बुंदेलखंड के बांदा (यूपी) और सतना (एमपी) के दो गांवों का विशेष तौर से जिक्र करते हुए कहा कि इन गांवों ने जल संरक्षण में दूर-दूर तक अपनी पहचान बनाई है।
प्रधानमंत्री ने देश के किसानों का आह्वान किया कि इनसे प्रेरणा लेकर पानी बचाएं। मानसून के मौजूदा महत्वपूर्ण समय को न गंवाएं। मन की बात में देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण के लिए चल रहे प्रयासों को काफी महत्व दिया। कहा कि वह जल संरक्षण को देश सेवा का एक रूप मानते हैं।