फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजनेर में सोलर पंप से चलने वाली बोरिंग का काम पूरा

विज्ञापन
पानी की जांच करता सहायक अभियंता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर कस्बे में इन दिनों पानी की टंकी निर्माण का चल रहा है। जिसमें एक बोरिंग पूरी हो चुकी है। यह सोलर पंप से चलेगी। गुरुवार को जल निगम के सहायक अभियंता ने वहां पहुंच कर पानी की टेस्टिंग की।
विज्ञापन

गजनेर कस्बे में 4 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। इस धनराशि में 62 लाख रुपये की लागत से सोलर चलित नलकूप का काम होगा। इसमें सोलर चलित बोरिंग का पूरा हो गया है। सहायक अभियंता राम सेवक ने मौके पर पहुंचकर पानी की गुणवत्ता जांची। साथ ही उन्होंने यह भी जांचा कि बोरिंग से प्रति मिनट में कितना पानी निकल रहा है। सात सौ लीटर प्रति मिनट के तय मानक के सापेक्ष तीन गुना अधिक पानी निकला। सहायक अभियंता ने बताया कि केमिकल व बॉयोजिकल जांच के लिए पानी का सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान जेई मैकेनिकल डिवीजन कानपुर निर्माण खंड सत्य प्रकाश चौरसिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें