फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की याद में बनवाया था उर्सला

Sat, 27 Feb 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्सला हार्समैन की याद में बने जिला अस्पताल उर्सला का शुक्रवार को 80वां स्थापना दिवस मनाया गया। अस्पताल के स्टाफ ने सभी वार्डों में मरीजों को फल दिए। पूरी रात अस्पताल में रोशनी की गई।
विज्ञापन


डायरेक्टर डॉ. मान सिंह ने कहा कि 26 फरवरी 1937 को संयुक्त प्रांत के तत्कालीन गवर्नर जनरल सर हेनरी ग्राहम ग्रेग ने अल्बर्ट हार्समैन की पत्नी और हेनरी हार्समैन की मां उर्सला हार्समैन के नाम पर इस अस्पताल की स्थापना की। अल्बर्ट हार्समैन ने स्वदेशी काटन मिल की स्थापना की थी।

1935 में उर्सला हार्समैन की इम्पीरियल एयरवेज के विमान हादसे में मौत हो गई थी। उर्सला की स्थापना के कुछ समय बाद दान के रुपयों से वायसराय लार्ड डफरिन के नाम पर डफरिन अस्पताल की नींव रखी गई। उर्सला हार्समैन के बेटे सर हेनरी हार्समैन ने एक ट्रस्ट का गठन कर दोनों अस्पतालों को संचालित करने के लिए कुछ रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन


ट्रस्ट के रुपयों से उर्सला की इमरजेंसी और उपरिगामी पुल का निर्माण हुआ सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने कहा कि 16 फरवरी 2009 को उर्सला व अल्बर्ट के बेटे जॉन हार्समैन उर्सला आए थे।

22 नवंबर 11 को सर हेनरी हार्समैन के पौत्र डेविड हार्समैन अपनी पत्नी फ्लोरेंस के साथ अस्पताल आए थे। अस्पताल के स्टाफ ने सुबह हेनरी और उर्सला हार्समैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाए। ईसाई समाज के पादरी ने विशेष प्रार्थना कराई। इस दौरान सीएमएस डॉ. एसके सिंह, डॉ. वाईके वर्मा, डॉ. आरसी आर्या, नीरज आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें