फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भरभराकर गिरी दीवारें, 10 कारें और बाइकें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तेज बारिश थमने के बाद मकराबटगंज, फूलबाग, बेकनगंज और मेस्टन रोड में पुराने मकानों की जर्जर दीवारेें भरभराकर गिर गईं। मलबे की चपेट में आकर करीब 10 कारें, पांच बाइकें और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। मलबे को क्रेन से हटवाना पड़ा।
विज्ञापन


ग्वालटोली थानाक्षेत्र में मकराबटगंज स्थित हार्मनी सोसाइटी में रहने वाले विपिन अवस्थी, नवीन कपूर, अनूप खेतान, अभिषेक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उन लोगों ने अपनी-अपनी कार सोसाइटी में खड़ी कर दी थी। शुक्रवार सुबह तेज बारिश के चलते 12 फीट की दीवार तेज आवाज के साथ भरभराकर कार के ऊपर गिर गई। हादसे में लोगों की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आर्यनगर, बेकनगंज और खपरा मोहाल में दीवार गिरने से बाइकें और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं।

ढही 40 साल पुरानी ओईएफ की बाउंड्रीवॉल, कई वाहन क्षतिग्रस्त
फूलबाग क्षेत्र में ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी (ओईएफ) की बाउंड्रीवॉल अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। गनीमत रही कि बारिश के चलते सड़क पर आवाजाही कम थी, कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि दीवार गिरने से पास में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यहां रहने वाले रमेश, कुलदीप सिंह और समीर, जतिन ने बताया कि दीवार का मलबा सड़क पर फैल जाने से आवागमन भी प्रभावित रहा। वहीं, मूलगंज थानाक्षेत्र के मेस्टन रोड में रामजानकी मंदिर के पास पूर्व में घोषित हो चुके जर्जर मकान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। इससे मलबा सड़क तक फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें